नववर्ष की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने राष्ट्र के नाम संदेश जारी किया है।
अब तक राष्ट्रीय, धार्मिक पर्वों व विशेष अवसरों पर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति देशवासियों को शुभकामनाएं देते हैं और स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर राष्ट्र के नाम संदेश जारी करते हैं। लेकिन जहां तक ध्यान पड़ता है कि नववर्ष पर किसी प्रधानमंत्री द्वारा पहली बार देश को संबोधित किया गया है। इसकी आवश्यकता क्यों पड़ी, इसके पीछे दो-तीन कारण समझ में आते हैं।
Friday, 6 January 2012
सिडनी
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के साथ सिडनी क्रिकेट मैदान (एससीजी) पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शुक्रवार को भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 351 रन के कुल योग पर आठ विकेट गंवा दिए हैं। पारी की हार से बचने के लिए भारत को अब भी 126 रनों की दरकार है जबकि उसके दो विकेट शेष हैं। इससे पहले, भारत ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए थे।
भंवरी
देवी मामले में शुक्रवार को बड़े खुलासे की उम्मीद की जा रही है और यह माना जा रहा है कि यह गुत्थी पूरी तरह अब सुलझ चुकी है। सूत्रों के मुताबिक उस जगह को तलाश लिया गया है जहां जलाने के बाद भंवरी देवी की हड्डियां फेंकी गई।
भंवरी
भंवरी देवी मामले की जांच कर रही सीबीआई के निदेशक एपी सिंह और दूसरे अधिकारी गुरुवार को जोधपुर पहुंचे। उस जगह की मिट्टी के सैंपल भी लिए गए है जहां भंवरी की लाश की हड्डियां फेंकी गई थी। सीबीआई अधिकारियों के साथ सीएफएसएल टीम भी मौजूद थी। सूत्रों के मुताबिक, राख और हड्डियां, पास मौजूद नहर में फेंक दी गई थीं।

Subscribe to:
Posts (Atom)